अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, कपिल देव वर्मा, रमाशंकर सिंह, सुधीर सिंह मिंटू, इंद्रमणि शुक्ल के साथ दो बार में नांमाकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के गोपालपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
हजारों लोगों की उपस्थिति में जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विधान सभा प्रत्याशी धर्म राज निषाद अपने नाम के अनुसार न्याय पूर्वक काम करते हैं। कहा कि प्रदेश की चहुमुखी विकास भाजपा सरकार में हुआ है। कहा कि भाजपा का एजेंडा विकसित भारत है।उन्होंने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र को गोद लेते हुए कहा कि धर्म राज निषाद की चुनाव में जीत कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की विकास की गारंटी है। कहा कि कटेहरी विधान सभा विकास के मामले में प्रदेश का मॉडल विधान सभा क्षेत्र होगा। कहा कि भाजपा को इस बार कुर्मी समाज, अनुसूचित समाज, निषाद समाज सहित सर्व समाज का मत मिलेगा। उन्होंने कहा कि कटेहरी क्षेत्र की जनता इस बार परिवारवाद की राजनीति को नकार देगी और कमल खिलाएगी। विपक्षी दलों ने कटेहरी क्षेत्र की जनता को ठगा है। इंडी गठबंधन की खटा खट, फटा फट और सटा सट के नारे ने जनता को ठगा। उन्होंने जन सभा में उमड़ी जन समूह से धर्म राज निषाद को आशिर्वाद देने का आवाहन किया।

विधान सभा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने कहा कि कटेहरी क्षेत्र की जनता इस बार क्षेत्र की विकास के लिए भाजपा को वोट देगी। कहा कि क्षेत्र की विकास के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे।गरीब, किसान, महिला, शोषित और दलित समाज के लिए हमेशा कार्य करने के साथ ही उनके लिए चिंतन करते रहते हैं। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की गंगा कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में बहाएंगे।

भाषण के दौरान भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद की जुबान फिसल गई और उन्होंने हाथी निशान की अपील कर दिया हालांकि फौरन संभलते हुए उन्होंने कमल निशान कहा।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में अंधेरा छटेगा और सूरज उगेगा और कमल खिलेगा खिलेगा। कहा कि धारा 370 हटाना, सनातन धर्म की जय बोलना, गरीबों की बात करना, हिंदू हित की बात करना,विकास की बात करना अगर सांप्रदायिक है तो हम सांप्रदायिक हैं।देश की जनता ने एक चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया। कश्मीर में तिरंगा भाजपा की सरकार में फहराया गया। गरीबों के हितों के लिए भाजपा की मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार समर्पित हो कर कार्य कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को बड़ी जीत दिला कर क्षेत्र की जनता इतिहास रचेगी।उन्होंने उपस्थित लोगों से सरल सौम्य और सुलभ रहने वाले धर्म राज निषाद को आशिर्वाद देने का आवाहन किया।सभा के समापन की घोषणा किया।
सभा को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,सुधा वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, ओंकार गुप्ता, विद्यावती राजभर, चंद्रिका प्रसाद,राम किशोर राजभर,अपना दल, सुहेल देव समाज पार्टी, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष,बजरंगी पाठक आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
नांमाकन जनसभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डाक्टर राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम, आनंद वर्मा, अजय सिंह सिपाही, संजय सिंह,विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा,सुनील पासवान, अविनाश सोनकर, अभिमन्यु अग्रहरि, सतपाल पटेल, डाक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश राजभर, डाक्टर संतोष कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, अमरजीत मौर्य, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



