अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने आज़ादी की पूर्व संध्या पर बहुप्रतीक्षित मंडल कमेटियों का एलान कर दिया है।
बताते चलेंकि भारतीय जनता पार्टी ने जनवरी 2025 में जनपद की पांचों विधान सभाओं के मंडल अध्यक्षों का एलान किया था जिसके बाद मंडलाध्यक्षों द्वारा मण्डल कमेटी का गठन कर उसकी संतुति के लिए जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को भेज दिया था। प्रदेश स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी की संतुति पर मंडल अध्यक्षों द्वारा अपने अपने मडंल की सूची गुरुवार देर शाम में जारी कर दी गई है, सभी मंडलों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित 61 सदस्य शामिल किए गए हैं।
टाण्डा नगर मंडल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल ने भी 61 सदस्यीय कमेटी का एलान किया है जिसमें प्रबल देव प्रिंस, राकेश गौड़, सुमन गुप्ता, दशरथ मांझी, गौतम उपाध्याय, रिंशु सोनी को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि अशोक कुमार विश्वकर्मा व आशीष सोनी को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा अंकुर गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
बसखारी मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर ने रहमतुल्लाह काजी, चन्द्रेश निषाद, राजमणि उपाध्याय, गगन मौर्य, पवन सिंह, रंजीत सिंह को उपाध्यक्ष एवं सुभाष चन्द्र गुप्ता व अनुराग पांडेय को महामंत्री तथा प्रियंका चौरसिया को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
हंसवर मंडल अध्यक्ष स्वदेश कुमार गौतम ने धीरेंद्र शुक्ला, विपिन मौर्य, मनोज कुमार, विशाल सिंह राजा, रणजीत, पंकज तिवारी को उपाध्यक्ष एवं अनूप गोस्वामी व अमित प्रताप सिंह को महामंत्री तथा तिलकराम वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जलालपुर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने अरुण मिश्रा, शीतल सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दीपू सोनी, गिरीश जायसवाल, बृजेश कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष एवं कृष्ण गोपाल गुप्ता व आन्नद मिश्रा को महामंत्री तथा रंजू बिंद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बहरहाल भाजपा मंडल अध्यक्षों में बहुप्रतीक्षित मंडल कमेटी की घोषणा आज़ादी पर्व की पूर्व संध्या पर घोषित कर सूची जारी कर दिया है जिनको जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी, एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अकबरपुर चेअरमैन चन्द्र प्रकाश वर्मा, किछौछा चेअरमैन ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, विनय पांडेय, मनोज मिश्रा, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि ने बधाई व शुभकामनाएं पेश किया है। भाजपा के नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।
घोषित मंडल कमेटियों की सूची नीचे दी जा रही है।




