WhatsApp Icon

भाजपा, कार्यकर्ताओं व जन सामान्य के सुख दुःख में सदैव तत्पर – जिलाध्यक्ष

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और जन सामान्य के सुख दुख में सदैव तत्पर रहती है। संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता उसके महत्वपूर्ण अंग है। हम अपने कार्यकर्ताओं को देव तुल्य और जनता को भाग्यविधाता समझ कर संगठन और समाज को साथ लेकर चलने वाले देश भक्त राष्ट्रीय संगठन के कार्यों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं।
उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी एक बयान में कहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्ना दाता किसानों की वर्तमान फसल धान की खरीद में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर गम्भीर है। जनपद में धान खरीद में लापरवाही बरतने और किसानों को क्रय केंद्रों के प्रभारियों द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने क्रय केंद्रों के प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रभारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और किसानों के धान खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं करें।किसान को धान की विक्रय में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो अन्यथा उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद की कानून व्यवस्था पर भी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी के प्रति सतर्क हो कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कानून व्यवस्था पर गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कार्य करना ही शासन की नीति के पालन का एक मात्र सूत्र है। भाजपा शासन में जनपद में कानून व्यवस्था से जन सामान्य संतुष्ट रहे यह सबसे महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्य शैली पर भी चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट नहीं दिख रही है जो शासन की रीति नीति के विरुद्ध है। उन्होंने राजस्व विभाग से भी कहा है कि शासन की नीति और कार्यक्रमों पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। जनपद का प्रत्येक परिवार समृद्ध बने हमारी कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए।

अन्य खबर

थॉमस बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

जमीयत में लंबे समय की सक्रियता का मिला सम्मान, हाजी शमसुद्दीन जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, बधाइयों का दौर जारी

पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेला गोविंद साहब में प्रसाद के नाम पर बिक रहा है ज़हर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.