WhatsApp Icon

भाजपा के केंद्रीय चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन – जलशक्ति व आयुष मंत्री हुए शामिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद की जोरदार नांमाकन के बाद कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की निनामपुर कटेहरी में भाजपा विधान सभा की केंद्रीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, सुधा वर्मा के साथ विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया।


केंद्रीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कटेहरी विधान क्षेत्र की जनता सपा के परिवार वाद की राजनीति से ऊब चुकी है। इस बार जनता सपा और बसपा प्रत्याशी की जमानत ज़ब्त करवा कर ही रहेगी। कहा कि इस बार कटेहरी में भरी मतों के अंतर से कमल खिलेगा। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीत से ही इस क्षेत्र की विकास की पहिया तीव्र गति से चल पड़ेगी। कहा कि वर्षों से लगातार सपा और बसपा के ही प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आए हैं लेकिन कटेहरी विधान सभा क्षेत्र का विकास नहीं हो सका।
चुनावी कार्यालय की उद्घाटन के तत्काल बाद विधान सभा क्षेत्र की संचालन समिति और शक्ति केंद्रों के प्रवासियों की देव इंद्रावती महाविद्यालय में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधान सभा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में बैठक करते हुए दायित्व धारी कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, सुधा वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनिल वर्मा मौसम, विधान सभा विस्तारक जोनी सिंह राघव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ राना रणधीर सिंह, डॉ रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विद्यावती राजभर, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, इंद्रेश निषाद, शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र,डॉ के के मिश्र, रमापति मौर्य, डाक्टर संतोष सिंह, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल,रिंकल सिंह, डॉ पूनम राय, आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर, अमित पाण्डेय,रुद्र प्रसाद उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव, दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, अमरजीत मौर्य,सुभाष वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, नंद कुमार तिवारी राना,अशोक चौधरी, वीरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.