WhatsApp Icon

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अंबेडकरनगर में सियासी पारा चढ़ गया। देर शाम से ही जिले के अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और रात में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीनों स्थानों पर देर रात तक सरकार विरोधी नारेबाजी जारी रही।

जिला मुख्यालय अकबरपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरने में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री, अकबरपुर विधायक रामचरित राजभर समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं जलालपुर में यादव चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। आलापुर में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।

रात गहराने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाते रहे। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों का दमन किया जा रहा है।

धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। तीनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, लेकिन सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!