WhatsApp Icon

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर क्षेत्र के कन्नूपुर गांव में घर में रखा आधा कटा पका कटहल एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। कटहल खाने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कन्नूपुर निवासी विजय बहादुर के घर में पहले से आधा कटा पका कटहल रखा हुआ था। सोमवार को परिवार के सदस्यों ने वही कटहल खा लिया। कुछ समय बाद ही सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समस्या समझकर गांव के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। तबीयत लगातार बिगड़ने पर मंगलवार को सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया।

फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आने वालों में लीलावती (75), मुनीता (65), विजान सिंह (20), प्राची सिंह (21), छवि सिंह (18), अर्पिता (20) और मीरा सिंह (50) शामिल हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर ने बताया कि सभी मरीज फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है और सभी की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह: लंबे समय तक रखा हुआ या पहले से कटा हुआ फल खाने से बचें। ऐसे खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया पनपने की आशंका रहती है, जिससे फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!