WhatsApp Icon

स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने पेश की मिसाल, 48 अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर – मान्यता प्राप्त) बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय अम्बेडकरनगर में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए बैंक के 48 अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संदेश दिया।

यह शिविर बीसीटीवी (BCTV) मंडल अयोध्या एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकरनगर के रक्तकेंद्र के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में कुल 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 48 लोग रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा, उप क्षेत्रीय प्रमुख अनुज कुमार, आरबीडीएम अभय कुमार तथा रक्तकेंद्र की डॉ. श्वेता वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार झा और उप क्षेत्रीय प्रमुख अनुज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मिहिर कुमार झा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक अधिकारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर में मिहिर कुमार झा, अनुज कुमार, नीतीश कुमार श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, कुमार गुप्ता, वैभव त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, हेमंत साहू, सत्यवीर सिंह, सौरभ पांडेय, पवन मौर्य, अश्विनी कुमार यादव, निखिल, अरुण द्विवेदी, अभिषेक सिंह, रहमान, नवीन कुमार, अभिषेक पाठक, जूही सिंह, दीपक गुप्ता, राजबहादुर, अमित कुमार, दिव्यांशु मोहन कश्यप सहित कुल 48 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

इस दौरान रक्तकेंद्र की डॉ. श्वेता वर्मा, मंडल पीआरओ बिंदेश्वरी प्रसाद, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित, सत्यम शुक्ला, सूरज पांडेय, कृष्णकांत, लाडली, दृष्टि, श्रेजल, कशिश, आनंद एवं शिव बहादुर सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर ने स्थापना दिवस को केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहने दिया, बल्कि इसे मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक अभियान बना दिया।

अन्य खबर

संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक सत्य प्रकाश मौर्य को मातृ शोक, चार पीढ़ियों को देख मां राजकुमारी ने दुनिया से ली विदाई

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर सपा का यू-टर्न, रूढ़ा जाने वाला प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम स्थगित

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर तेज हुई सियासत, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल कल पहुंचेगा रूढ़ा

error: Content is protected !!