WhatsApp Icon

BJP के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के प्रथम जनपद आगमन पर जनपद की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व प्रत्याशी अवधेश दिवेदी, भूमि विकास बैंक के नव निर्वाचित डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मंत्री दीपक तिवारी, अमरेन्द्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, शिवनायक वर्मा, रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता के के मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय, मनोज मिश्र, रफत एजाज़, मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, रवि सिंह चौहान, अभिषेक निषाद, रणंजय सिंह, कमलेश मौर्य, उपमा पांडेय, मंजू मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय आदि ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले साथ स्वागत किया।देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी के पास जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह के साथ मण्डल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, जालिम सिंह,विकास सिंह, अमरेन्द्र यादव, वैभव सिंह, बाबा ओम प्रकाश गोस्वामी, सुबास वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद सिंह (डिंपू) ने बुके और माला देकर स्वागत किया। शिव बाबा में जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयर मैन चन्द्र प्रकाश वर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, महामंत्री सुनील रजाभर, डाक्टर आनंद बहल,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्त, अभिषेक निषाद ने स्वागत किया। नगर के पुराने तहसील तिराहे पर नगर चेयर मैन सरिता गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता मनोज गुप्त (गुड्डू),भाजपा नेता गौरव उपाध्याय,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, जिला आईटी के मनीष मिश्र, आदर्श चौधरी ने स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुभव और सांगठनिक क्षमता के कारण जनपद में संगठन तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए आने वाले सभी चुनावों में जीत का परचम लहराने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष जी के अनुभवों का लाभ अवश्य मिलेगा। भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र का स्वागत टांडा विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजू देवी, आलापुर की विधायक अनीता कमल, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह (मिंटू), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, रमापति मौर्य, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी,राम निहाल निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानसागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू), जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री दिलीप (पटेल देव),डाक्टर शिवपूजन वर्मा, भाजपा नेत्री लीलावती वर्मा, डाक्टर रजनीश सिंह,मण्डल प्रभारी अमित तिवारी, डाक्टर पूनम राय, संदीप श्रीवास्तव,जिला कार्यालय प्रभारी अतुल वर्मा, टांडा नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, अमर नाथ सिंह, शिव राम मिश्र, कपिल देव तिवारी ने स्वागत किया।स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने अपने दो दिनी दौरे के प्रथम दिन भाजपा के सांगठनिक ढांचे का हाल जांचने और आगामी पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारी के लिए अकबरपुर मण्डल के सैदा पुर कुड़की और अकबरपुर नगर मण्डल के पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी के साथ बैठक कर संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का वृहद समूह है। जिसके बल पर भाजपा कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने का कार्य करती है, अभी हाल ही में हमारे साहसी और मेहनती कार्यकर्ताओं ने कोराना महामारी में जनता के बीच में जाकर गरीबों और असहायों की सहायता की है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

अन्य खबर

थॉमस बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

जमीयत में लंबे समय की सक्रियता का मिला सम्मान, हाजी शमसुद्दीन जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, बधाइयों का दौर जारी

पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेला गोविंद साहब में प्रसाद के नाम पर बिक रहा है ज़हर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.