WhatsApp Icon

बाइक सहित चालक व सवार को कई किमी घसीटता रहा ट्रक टैंकर – दो की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार दोपहर बाद दिल को झकझोर देने एवं मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई। एक अनियंत्रित तेज़ रफ्तार टैंकर स्वरूपी ट्रक ने बाइक को ही नहीं बल्कि चालक व सवार को भी अपनी चपेट में लेकर कई किमी घसीटता नज़र आया जिसे देखने वालों का रौंगटा खड़ा हो गया। उक्त घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।


मानवता को शर्मसार करने वाली उक्त घटना आलापुर थानाक्षेत्र के रामनगर बसखारी मार्ग के अछती गाँव की बताई जा रही है जहां तेज़ रफ़्तार ट्रक संख्या NL-01-AG 6558 ने बाइक संख्या UP-45-AS-6977 को अपनी चपेट में में ले लिया और एक किमी से अधिक दूरी तक बाइक सहित सवारों को भी खींचता ले गया जिसे देख कर हर कोई अचंभित हो गया। भागते समय अनियंत्रित ट्रक ने एक पिकअप को भी टक्कर मार दिया जिससे पिकअप खाई में गिर गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पहुंची आलापुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उक्त घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। वीडियों देखें।

अन्य खबर

मुहर्रम पर डीएम का सख्त अल्टीमेटम: बिजली-पानी, सफाई और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

टैक्स वसूली में अव्वल, सुविधाएं देने में फिसड्डी! जलालपुर के टैक्सी स्टैंड बने यात्रियों की ‘परीक्षा केंद्र

118 साल की ‘लोकतंत्र की दादी’ को मतदाता सूची से किया गायब! जिंदा होते हुए भी चुनावी सिस्टम ने कर दिया ‘दफन’, प्रशासन और आयोग पर उठे बड़े सवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.