नवागत अलीगंज थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की परिचय बैठक
अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाध्यक्ष इंसपेक्टर भूपेन्द्र सिंह ने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक कर आपसी सहयोग से अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की मंशा ज़ाहिर किया। बुधवार को नवागत अलीगंज थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय पत्रकारों के साथ परिचय बैठक किया। संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के अध्यक्ष आलम खान के नेतृत्व में पहुंचे स्थानीय पत्रकारों ने अपराध व अपराधियो के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
उक्त अवसर पर पत्रकार साथियो के सवाल का जवाब देते हुए इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण में सुधार करना और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना है। क्षेत्र की सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करते हुए कहा कि हम पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे, गश्त बढ़ाएंगे और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।श्री भूपेंद्र ने कहा कि मेरी अपेक्षा है कि क्षेत्र के लोग पुलिस का सहयोग करेंगे और हमें अपराध नियंत्रण में मदद करेंगे। श्री भूपेंद्र ने कहा कि पूर्व ने हुई घटनाओं का बहुत जल्द पर्दाफ़ाश किया जाएगा।




