WhatsApp Icon

भूमाफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

फ़र्ज़ी चेक के सहारे जमीन हड़पने वाले सक्रिय संगठित गिरोह का पर्दाफाश

अम्बेडकरनगर: गरीब परिवार को झांसे में लेकर करोड़ों की भूमि का पहले एग्रीमेंट किया और फिर बड़ी साज़िश रचते हुए फ़र्ज़ी चेक के सहारे भूमि को बैनामा करा लिया गया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

अकबरपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 340/25 के आरोपी राजेश सिंह उर्फ बबलू पुत्र स्व.चन्द्रभान सिंह, प्रदीप कुमार पुत्र रामफल, विनोद कुमार पुत्र जयप्रकश, पवन पुत्र जयप्रकाश, मो.अनीस पुत्र मो.नकी, योगेंद्र कुमार पुत्र दयाराम विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भरज दिया है।

एडिशनल एसपी बिशाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा वादी सुनीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार ग्राम राबीपुर बहाउद्दीन पुर कोतवाली अकबरपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिस्की जांच में पता चला कि ये लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हुए गरीब महिलाओं को बहला फुसला कर अपने वश में कर लेते हैं और पहले औने पौने दाम में भूमि का एग्रीमेंट करते हैं और फिर फ़र्ज़ी चेक के सहारे भूमि का बैनामा ले लेते हैं। प्रदीप कुमार गौड़ व योगेंद्र कुमार द्वारा सुनीता देवी को झांसे में लेकर करोड़ों की भूमि का मात्र 40 लाख रुपये में बैनामा करा लिया और मुकदमा वादी जब चेक लेकर बैंक पहुंची तो पता चला एकाउंट में कोई पैसा ही नहीं है। शिकायत करने पर एक माह का समय लिया गया लेकिन क्रेता को कोई पैसा नहीं मिला जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.