WhatsApp Icon

टेम्पो-पिकअप भिड़ंत में एक महिला की मौत, दर्जनभर घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर स्थित सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर में बुधवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यात्रियों से भरे टेम्पो और सामने से आ रही पिकअप की आमने-सामने की भीषण टक्कर में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 50 वर्षीय कलावती पत्नी राम पियारे ने दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश तिवारी ने बताया कि टेम्पो विपरीत दिशा में जा रहा था, जबकि पिकअप बसखारी से अकबरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ नगर नीतीश तिवारी तथा अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रश्न यह भी उठ रहा है कि आखिर विपरीत दिशा में चल रहे टेम्पो पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या ट्रैफिक व्यवस्था महज कागजों तक सीमित है? इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर लापरवाही और निगरानी की कमी को उजागर कर दिया है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.