WhatsApp Icon

काफी धूमधाम से निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा – देर रात्रि तक चलेगा विसर्जन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शनिवार दोपहर बाद बसखरी से काफी धूमधाम के साथ श्री दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत निकली भव्य शोभायात्रा में लगभग डेढ़ समितियों की प्रतिमाएं शामिल है। प्रतिमा विसर्जन परंपरानुसार हंसवर थानाक्षेत्र के मेहंदी घाट पर पवित्र सरयू में होगा जहां पर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है।

उक्त शोभायात्र में शामिल प्रतिमाएं अंधेरा होने के बाद घाट के निकट पहुंची जहां प्रशासनिक व पुलिस टीम मौजूद है। बसखरी से शुरू हुई शोभायात्रा के अवसर पर एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पाण्डेय, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह व नगर पंचायत किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल व श्रद्धालु मौजूद रहे। हंसवर थानाक्षेत्र के मेहंदी घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात्रि तक चलने की उम्मीद है।

अन्य खबर

टाण्डा में 04 मार्च को निकलेगा होली जुलूस, 02 की रात होगा होलिका दहन

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

लोहिया भवन में वृहद विधिक सहायता मेगा शिविर, 32 विभागों ने लगाए स्टॉल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.