अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे बाल श्रम व भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे बाल श्रम व भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम अभियान के अन्तर्गत शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेशानुसार एवं नोडल अधिकारी थाना एएचटी पुलिस उपाधीक्षक शुभम कुमार के निर्देशन में थाना एएचटी के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सरोज, थाना कोतवाली अकबरपुर से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला उप निरीक्षक कुमारी मीनू, महिला आरक्षी गीता यादव, आरक्षी सोनू सिंह, आरक्षी रंजीत यादव मय टीम द्वारा थाना कोतवाली अकबरपुर के तहसील तिराहा, शहजाद शहजादपुर क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान सार्वजनिक स्थल, होटल,ढाबा आदि पर जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम का दावा है कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता हुआ नहीं पाया गया व होटल, ढाबा के मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम कदापि ना कराएं अन्यथा कठोर कार्यवाही होगी।



