अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिक्षेत्र को साफ सुथरा रखने एवं आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।
उक्त बातें टाण्डा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने शनिवार को नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि बकरीद पर्व के दौरान पानी सप्लाई व प्रकाश के साथ साफ सफाई में किसी तरह से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पर्व से पूर्व नालियों की साफ सफाई कराने का निर्देश देते हुए श्रीमती शबाना नाज़ ने फागिंग व चूने का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। श्रीमती शबाना नाज़ ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बकरीद पर्व पर कुर्बानी से निकलने वाले अपशिष्ट का निस्तारण कराने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। श्रीमती शबाना नाज़ ने टाण्डा नगर की जनता से अपील किया है कि कुर्बानी के अपशिष्ट को इधर उधर कदापि ना फेंके बल्कि बड़ी पॉलीथिन में करके नगर पालिका सफाई टीम को दे दें जिससे उसको निर्धारित स्थान पर निस्तारण कराया जा सके। बैठक में मौजूद सभासद घिसियावन मौर्य, राकेश गुप्ता, ज़ुल्फेखार लल्लू, दशरथ मांझी, आशीष यादव, अमीचन्द, शकील अहमद आदि सहित टीएस शमशाद ज़ुबैर, आरआई राकेश गौरव, जलकल अवर अभियंता आशीष चौहान, आरआई सलमान खान, आरआई रामबाबू गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक निशांत पांडेय, जलील अहमद, अरशद जमाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




