WhatsApp Icon

टाण्डा में बकरीद पर्व को लेकर सम्पन्न हुई पीस कमेटी की मीटिंग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए टाण्डा एसडीएम और सीओ टाण्डा ने शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक टाण्डा तहसील सभागार में आयोजित किया। बैठक में एसडीएम श्रीमती रेनू ने दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और शासन के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।

श्रीमती रेनू ने कहा कि आमजन की सभी समस्याओं को समय से पहले हल कर लिया जाएगा। श्रीमती रेनू ने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि बकरीद पर्व पर तीन दिन बिजली कटौती मुक्त रखें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हो सके। एसडीएम श्रीमती रेनू ने नगर पालिका को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सभी ट्यूबवेलों को चालू रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टेंकर की व्यवस्था करेंगे तथा नगर क्षेत्र की नालियों व सड़कों की साफ सफाई व चूने व एन्टी लार्वा का छिड़काव करें। नगर क्षेत्र के मुसहाँ मैदान में कुर्बानी के जानवरों के मलबों को दफन करने पर स्थानीय लोगों की नाराज़गी पर कहा कि स्थानीय सभासद व संभ्रांत लोगों के साथ बैठ कर समस्या हल कर लिया जाएगा। पकड़ी गाँव मे कुर्बानी ना होने की शिकायत पर कहा कि मौके पर पहुंच कर जांच की जाएगी।
टाण्डा सीओ शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फ़ोटो वीडियो ना डाले और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जिससे किसी को कोई समस्या ना हो सके।
टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने पीस कमेटी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी कदापि न करें एवं कहीं भी खुले स्थान पर कुर्बानी न करें तथा मलबों को बड़ी पॉलीथिन में रख कर नगर पालिका टीम को दें जिससे सही स्थान पर मलबों के निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से अलीगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह, नगर पालिका विभाग, विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन व राजस्व विभाग सहित मदरसा मंज़रे हक के प्रबन्धक हाजी अशफाक अंसारी, मदरसा ऐनुल उलूम के प्रबंधक अदील अहमद कासमी, आदारे शरैय्या के फैय्याजुद्दीन मिस्बाही, राजा सैय्यद काज़िम रज़ा, हेलाल अशरफ, स्थानीय नगर पालिका के सभासद, धर्मगुरु, व्यापारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर त्योहार को शांति और प्रेम के साथ मनाने का संकल्प लिया।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.