WhatsApp Icon

किछौछा स्पोर्टिंग क्लब की बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुसाब अज़ीम ने किया पुरस्कार वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: किछौछा स्पोर्टिंग क्लब (KSC) द्वारा स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय सैय्यद मंज़ूर अहमद के नाम पर स्थापित ग्राउंड किछौछा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजकों के आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी नेता मुसाब अज़ीम ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुसाब अज़ीम ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने किछौछा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने की सराहना की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर माहे आलम खादिम, आले मुस्तफा छोटे बाबू, सैय्यद जावेद अशरफ, सैय्यद इसरार अशरफ, मोनी मियां, एहतेशाम खान, उबैद खान, फ़ैज़ खान, डॉ. नुसरत, उस्मान, शारिक, मोबस्सिर, सैफ सहित सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों, विशेष रूप से सैय्यद इसरार अशरफ द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए मुख्य अतिथि ने आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह देखने को मिला और आयोजकों ने इसे नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प भी दोहराया।

अन्य खबर

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

‘फर्जी शादी’ के नाम पर बेटियों का सौदा! तस्कर गैंग का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिकारी गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.