WhatsApp Icon

हाईस्कूल व इण्टर में पढ़ने वाली दो सगी बहनों का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता मिला शव, कोहराम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में दो सगी बहनों का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ संदिग्ध हालत मर बरामद हुआ। परिजनों ने दोनों बहनों को कमरे में फंदे से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के मथुरा रसूलपुर गांव का है, जहां शनिवार शाम साढ़े सात बजे दो सगी बहनों ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बड़ी बहन आंचल इंटर में पढ़ती थी और छोटी बहन पल्लवी हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों ने दोनों बहनों को कमरे में फंदे से लटकता देखा। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पारिवारिक और सामाजिक कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।थाना अध्यक्ष जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.