WhatsApp Icon

एडिशनल एसपी ने मेला हारून रशीद का स्थलीय निरीक्षण कर दिया कई दिशा निर्देश – भारी पुलिस बल रहेगा तैनात

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा की प्रसिद्ध दरगाह हारून रशीद समिति से जुड़े लोगों द्वारा भादों माह के प्रथम शुक्रवार को खाजे की रस्म अदायगी की गई तथा रविवार को उर्स व भव्य मेला का आयोजन होगा। शनिवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला स्थल का एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को कई दिशा निर्देश जारी किया।

मेला के दौरान जनपद के सभी थानों सहित चार गैर जनपद से भी पुलिस बल बुलाया गया हैं। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा की मदद से मेला की निगरानी की जाएगी।
अलीगंज थाना कार्यालय के पास स्थित प्राचीन दरगाह शहीद बाबा हारून रशीद का वार्षिक उर्स रविवार को मनाया जाएगा तथा इस अवसर पर पूर्व वर्षों की तरह शनिवार, रविवार व सोमवार को भव्य मेला का आयोजन होगा। उर्स के साथ मेला की तैयारियां अंतिम चरण में जारी है। स्थानीय सहित गैर जनपद से भी सैकड़ों दुकानदार आ कर दुकानें सजाने में जुटे हुए हैं।
एडिशनल एसपी विशाल पांडेय ने शुक्रवार को मेला परिक्षेत्र का औचक पैदल निरक्षण कर थानाध्यक्ष व दुकानदारों को कई दिशा निर्देश जारी किया है। मेला में किसी तरह का झूला व डांस पार्टी चलने की अनुमति नहीं दी गई है और ना ही मेला परिक्षेत्र में किसी तरह का जुआ संचालित होने दिया जायेगा।
अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उर्स के दौरान मेला को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद के सभी थानों से पॉलिस बल प्राप्त हुआ है तथा अयोध्या रेंज के जनपद अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी व सुल्तानपुर से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को आमंत्रित किया गया है। उर्स व मेला के दौरान 05 निरीक्षक, 37 उप निरीक्षक, 180 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 08 महिला उप निरीक्षक व 50 महिला कांस्टेबल मौजूद रहेंगे तथा सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा की मदद से मेला की लगातार निगरानी की जाएगी।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.