WhatsApp Icon

सुरक्षा मानकों को धत्ता बताते हुए अंधेरे में भी ट्रैक्टर से की जा रही है बिल्डिंग मटैरियल सामानों की ढुलाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रशासन की लापरवाही और कानून व्यवस्था की अनदेखी से क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध रूप से बिल्डिंग मैटेरियल के सामान की ढुलाई की जा रही है। बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदारों द्वारा रात हो या दिन निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले सरिया (लोहे की छड़) की बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ढुलाई का सामने आया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह ढुलाई बगैर किसी संकेत, लाइट या सुरक्षा उपकरणों के की जा रही है, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। बिना सुरक्षा मानकों या संकेत के खुलेआम रात के अंधेरे में छड़ आदि ले जाने से काफी आक्रोश व्याप्त है।


मामला जलालपुर थानाक्षेत्र से जुड़ा हुआ है। राहगीरों सहित नागरिकों का कहना है कि यह गतिविधि कई दिनों से चल रही है और यह सब प्रशासन के जानकारी में भी रहता लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।जाती। ट्रैक्टर-ट्रॉली रात के समय खुलेआम सड़कों पर दौड़ती हैं और उनके पीछे लटकते सरिया किसी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। अक्सर ये ट्रॉली बिना रिफ्लेक्टर, रेड लाइट या चेतावनी संकेतों के होती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। राहगीर रमेश यादव ने बताया, “रात में सड़क पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। कई बार इन ट्रॉली से टकराने की नौबत आ चुकी है, लेकिन प्रशासन आँखें मूंदे बैठा है । इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की नज़र इस पर नहीं पड़ रही। आम जनमानस और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की।है कि अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्रॉली से सरिया की ढुलाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.