मैनपुरी (रिपोर्ट: गुलज़ार शकील) भोंगाव। के आलीपुर खेड़ा से अमरनाथ यात्रा को 26यात्रियों का जत्था रवाना सोमवार को आलीपुर खेड़ा के श्री सुंदरेश्वर जी महाराज विराजमान मन्दिर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 26 यात्रियों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो गया। कस्बा की गमा देवी,सुन्दर वाटिका,माता काली मन्दिर का भृमण कर व भोले बाबा के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रियों को रवाना किया। कस्बा के लोगों ने सुन्दर वाटिका के महादेव मन्दिर पर अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को फूलमाला पहिनाकर व डॉक्टर रमेश चन्द्र शर्मा ने झण्डी दिखाकर बैण्डबाजों के साथ रवाना किया।इस मौके पर शिवेंद्र कुमार उर्फ टीटू लोधी(जिपस),अभिलाख सिंह राजपूत,शिवचरन सिंह राजपूत,रजनीश शर्मा,मोनू दीक्षित,राजन,पंकज,प्रतीक,अमित,राजेश,चंद्रपाल,ओम सक्सेना,सोयब,महफूज अख्तर,चाँद मिंयाँ आदि मौजूद थे।
अमरनाथ यात्रा के लिए दो दर्जन से अधिक तीर्थ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना


