ध्वजारोहण के बाद मरीजों में फल वितरित
अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन का 66 वें स्थापना दिवस काजी हर्षोउल्लास के साथ मजलिस का झंडा रोहण कर जिला कार्यालय अकबरपुर पटेल नगर में मनाया गया।
स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष मुराद अली ने एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर हाजी असदुद्दीन ओवैसी एवं प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली तथा एआईएमआईएम के तमाम कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को मुबारकबाद पेश किया।
उक्त अवसर पर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर श्री राम धनी पासवान ने एआईएमआईएम पार्टी की सदस्यता किया।एआईएमआईएम के स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल पहुंचे लोक सभा प्रत्याशी मुराद अली ने मरीजों में फल वितरण किया। उक्त अवसर पर जिला महासचिव नबी अहमद, टांडा नगर पालिका प्रत्याशी रह चुके गुलाम दस्तगीर अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष मेराज अहमद, कटेहरी विधान सभा अध्यक्ष आरिफ बेग, आलापुर विधान सभा अध्यक्ष राम तीरथ उर्फ दंगली, राम सजीवन गुप्ता, मकसूद अंसारी, अर्पित दुबे, सुधीर तिवारी, सिद्धार्थ चौहान, अंकित वर्मा, अदना चिस्ती, शागिल बॉस, नूर मोहम्मद, जुनैद अंसारी, दाउद सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष टांडा मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद रहे।




