WhatsApp Icon

महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी एवं कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी का कटेहरी विधायक ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक सतपाल पटेल के संयोजन में मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी एवं कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी का कटेहरी विधायक धर्म राज निषाद ने पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता, सुमन पाण्डेय, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, मनोज गुप्ता गुड्डू, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, नंद कुमार तिवारी राना, डॉ आनंद उपाध्याय, रमेश यादव, संजय सिंह की उपस्थिति में फीता काट कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद विधायक धर्म राज निषाद ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर एक प्रसिद्ध मराठा शासक थीं। उन्हें भारत की एक दूरदर्शी महिला शासक और कुशल योद्धा माना जाता है। जिन्होंने अपने शासनकाल में धर्म,शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।

उनका जन्म 31 मई 1725को चांडी गांव, महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी शादी खंडेराव होलकर से हुई थी। उन्होंने शिक्षा और कला के विकास को भी बढ़ावा दिया,विद्वानों और कलाकारों को संरक्षण दिया।
दूसरी ओर हर महीने होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक प्रिय मन की बात कार्यक्रम की 122 वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में मंडलों की बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।
मन की बात कार्यक्रम को जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की बूथ संख्या 20 कर्बला बाजार में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। बदलते भारत की तस्वीर है आपरेशन सिंदूर, सेना ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया है।आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया है उससे हर भारतीय गौरवान्वित है।हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था। कहा कि भारत में बने हथियारों,उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत शामिल थी। जिसमें आत्म निर्भर भारत का संकल्प भी था।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल,संजू देवी, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा, अनिल वर्मा मौसम सहित मण्डल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में लोगों ने सुना।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.