WhatsApp Icon

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने सोमनाथ, विश्वनाथ, बद्रीनाथ व महाकालेश्वर सहित 100 मन्दिरों का कराया था निर्माण निर्माण : कपिलदेव वर्मा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शेफर्ड टाईगर फोर्स इंडिया इकाई पतौना द्वारा राजमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की उपस्थिति एवं अवधेश पाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने महारानी अहिल्याबाई होलकर को को नमन कर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से एक हैं,जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया,जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। कहा कि महारानी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चांडी ग्राम में हुआ था।अहिल्याबाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थीं। लोक माता अहिल्याबाई परम शिव भक्त थीं, उन्होंने गुजरात के सोमनाथ मंदिर, वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर, बद्रीनाथ केदारनाथ, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित 100 मन्दिरों का निर्माण कराया था।
विशिष्ट अतिथि शैफर्ड धामू पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एसटीएफआई ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत वंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महारानी का शासन धर्म और सुशासन का आदर्श उदाहरण है। कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने लगान वसूली,न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान प्रारंभ किया। वह एक न्यायप्रिय शासक थीं। अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया।उन्होंने महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया।जिसे आगे स्कूली शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार मिला।अहिल्याबाई ने अल्प आयु में महारानी बनकर अपने राज्य को जिस साहस,बहादुरी और न्याय पूर्ण फ़ैसले कर चलाया वह अपने आप में अनूठा कार्य था। संचालन महेंद्र गौड़ ने किया।
समारोह में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, विशिष्ट अतिथि राम मूर्ति पाल, संजू पाल,राम बहादुर पाल,विशेष अतिथि डॉ आर पी पाल राज,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा,विनोद सिंह,अमरेंद्र पाल,जगन्नाथ पाल,सर्वजीत पाल,विनय पाल,अमित पाल, परवीन पाल,दीप मणि पाल,प्रमोद पाल, बबलू पाल,अजीत पाल,अमित यादव, संतोष प्रजापति, दिव्यांश वर्मा, दिवाकर पटेल, अमित यादव, सौरभ पाल, सभाजीत पाल, संजय पाल, विकास पाल, कुलदीप पाल, अवधेश गौड़, प्रीती पाल, काजल दूबे, सन्तोष पाल, अनिल पाल, सहित पाल समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.