WhatsApp Icon

पुण्य श्लोक लोक माता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर आयोजित हुआ सम्मेलन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शुक्रवार को जिले के सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की सभागार में पुण्य श्लोक लोक माता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर नगर पंचायत सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।


पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में चेयरमैन ओमकार गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व टाण्डा विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे कपिल देव वर्मा ने कहा कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण हैं।लोक माता अहिल्याबाई ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर, वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर, बद्रीनाथ केदारनाथ, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित कई अन्य मन्दिरों का निर्माण और पुनरुद्धार कराया था।अहिल्याबाई होलकर को एक न्याय प्रिय शासक माना जाता है।अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया। जिसने भी अन्याय किया,चाहे वह उनका निकट सहयोगी ही क्यों न रहा हो उसे कड़ी सजा दी। उन्होंने अपने पति की असमय निधन पर मालवा का राजपाट संभाला था।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद की सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक धर्म राज निषाद,विद्यावती राजभर, गौरव श्रीवास्तव, अशरफपुर किछौछा में चेयरमैन सरिता गुप्ता,विनोद गुप्ता, राजेसुल्तानपुर में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अनीता कमल, अरविंद उपाध्याय, टांडा में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, लीलावती वर्मा, तेजस्वी जायसवाल शामिल रहे।
उपरोक्त सम्मेलनों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों पुरुष और महिला जनप्रतिनिधि शामिल रहीं।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.