WhatsApp Icon

अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बुधवार की सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अरिया चौकी के पास एक अज्ञात युवक का शव जमुनीपुर नहर से महावा गांव के निकट नहर के बगल में पड़े होने सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अकबरपुर व अरिया चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया गया।

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है तथा शरीर पर कोई चोट के निशान नही है। मृतक ⁠एक बनियान और जाघीया धारण किये हुए है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मार्चरी भेजा गया है तथा शव की पहचान कराने में जुटी हुई है।

इस खबर की वीडियो देखने के लिए इस लिंक को टच करें।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.