WhatsApp Icon

बार काउंसिल ऑफ उप्र के चुनाव में फ़ैज़ी को मिला ज़बरदस्त के समर्थन, नामांकन में उमड़ी अधिवक्ताओं की भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी सैयद महफ़ूज़ूर रहमान फ़ैज़ी के नामांकन के दौरान जिला अंबेडकर नगर के अधिवक्ताओं ने अभूतपूर्व समर्थन दिखाते हुए जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह उत्साह, जोश और एकजुटता का प्रतीक रही।

जनपद के अधिवक्ताओं ने सैयद फ़ैजान अहमद एडवोकेट उर्फ़ चांद के नेतृत्व में मजबूत उपस्थिति दिख रही है।नामांकन के अवसर पर सैयद फ़ैजान अहमद उर्फ़ चांद ने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पीएच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दबीर अहमद एडवोकेट, मोहम्मद अली जैदी एडवोकेट, एहसान अली जैदी एडवोकेट, एडवोकेट क़ासिम, एडवोकेट खुर्शीद, एडवोकेट ताबिश, महमूद एडवोकेट, मोहसिन खान, जुहेब खान, सहित जनपद के दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ADS
Powered by AdMind - SMWS

दबीर अहमद एडवोकेट समेत सभी ने न केवल फ़ैज़ी का हौसला बढ़ाया बल्कि उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया। उनके शामिल होने से माहौल और अधिक प्रभावी तथा ऊर्जावान हो गया। नामांकन स्थल अधिवक्ताओं की भीड़ से खचाखच भरा नज़र आया, जो फ़ैज़ी के प्रति अधिवक्ता समाज के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि सैयद महफ़ूज़ूर रहमान फ़ैज़ी की उम्मीदवारी को अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि फ़ैज़ी हमेशा अधिवक्ता हितों की आवाज़ बुलंद करते आए हैं और बार काउंसिल में उनकी मौजूदगी से प्रदेश के अधिवक्ताओं के हित और अधिक मजबूत होंगे।नामांकन के अवसर पर दिखाई दी एकजुटता ने यह साबित कर दिया कि अधिवक्ता समाज फ़ैज़ी के नेतृत्व और उनके व्यक्तित्व पर पूरा भरोसा रखता है। भारी समर्थन ने चुनावी माहौल को नई दिशा देते हुए फ़ैज़ी की जीत का संकेत भी दे दिया है।कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे फ़ैज़ी को बार काउंसिल सदस्य बनते देखने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ मैदान में हैं। 

अन्य खबर

🔥टाण्डा डबल मर्डर का खौफनाक सच: लूट के बाद साथी को ही पिला दी जहरीली शराब, मुठभेड़ में दबोचा गया चन्दू

जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस से शिकायत

“अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं”: बोतल-ड्रम में पेट्रोल-डीजल देने पर सख्त रोक, प्रशासन का कड़ा आदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.