WhatsApp Icon

जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस से शिकायत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उस्मापुर का है। गांव निवासी शफीउन्निशा पत्नी मोहम्मद हमीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने मोहम्मद आसिफ पुत्र उस्मान निवासी उस्मापुर से अपनी आबादी की भूमि में से 15 गज जमीन 26 लाख 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। यह समझौता 24 जनवरी 2023 को एग्रीमेंट के माध्यम से किया गया था, जिसमें आसिफ के साथ उसके भाई रिजवान, आरिफ और राशिद भी मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार, बैनामा कराने के लिए आरोपी को कुल 16 लाख 65 हजार रुपये चेक व नकद के माध्यम से दिए गए। जब बैनामा कराने की बात आई तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी ने अपनी पत्नी निलोफर के खाते से 10 लाख रुपये और 6 लाख 50 हजार रुपये के दो चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में गांव के लोगों की मध्यस्थता में आरोपी के भाई आरिफ द्वारा 8 लाख 80 हजार रुपये दिलाए गए, जबकि शेष 7 लाख 85 हजार रुपये 1 मई 2025 तक देने का वादा किया गया था। उस दौरान मात्र 36 हजार रुपये ही दिए गए। इसके बाद 18 जून 2025 को बाकी रकम देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
बताया जाता है कि बाद में हाजी यार मोहम्मद की मध्यस्थता में यह समझौता हुआ कि हर शनिवार 5 हजार रुपये दिए जाएंगे, लेकिन 6 मार्च 2026 तक केवल 20 हजार रुपये ही दिए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष ने साजिश के तहत उसके रुपये हड़प लिए हैं और अब पैसे मांगने पर धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबर

नोटिस-नोटिस के खेल में विकास हुआ फेल! जेई की ढिलाई में फंसा जलालपुर का रोड प्रोजेक्ट

टांडा में सपा नगर कमेटी घोषित: पुराने चेहरों के साथ नए नामों को मिला मौका, संगठन मजबूत करने का दावा

देवरिया की पिटाई पर सियासत गरम: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मैदान में, न्याय की लड़ाई का ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.