WhatsApp Icon

पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती पर डीएम का हंटर, 15 दिन से ज्यादा लंबित आवेदन पर कार्रवाई तय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागों और बैंकों की ढीली कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि योजना में सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार लक्ष्य और प्रगति की समीक्षा की। कई विभागों की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि यह योजना आम जनता को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा देने की बड़ी पहल है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
जिलाधिकारी ने बैंकों में लंबित आवेदनों पर विशेष नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी बैंक शाखा में आवेदन 15 दिन से अधिक लंबित नहीं रहेगा। जिन शाखाओं में ज्यादा आवेदन लंबित पाए जाएंगे, वहां के शाखा प्रबंधकों से जवाब-तलब कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि सोलर ऊर्जा से बिजली बिल में भारी बचत होती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देकर आय भी प्राप्त की जा सकती है। इससे न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्मचारियों और आमजन को योजना के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, नेडा के परियोजना अधिकारी, विद्युत विभाग, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न बैंकर्स व वेंडर मौजूद रहे। इसके अलावा सभी उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी और खंड विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

अन्य खबर

मेडिकल कॉलेज बना ‘बंदरों का अड्डा’! मरीजों की जान पर मंडरा रहा खतरा, बंदर पकड़ने वाली टीम की तलाश तेज

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.