WhatsApp Icon

औझीपुर में सेवन स्टार डे क्रिकेट मैच जारी, विजेयता व उप विजेता टीम को मिलेगा नगद इनाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तहसील टांडा व थानाक्षेत्र हंसवर में स्थित औझीपुर गाँव में सेवन स्टार क्रिकेट डे मैच प्रतियोगिता जारी है जिसमें लगभग तीन दर्जन टीमें भाग ले रही है। 15 मई से शुरू हुए उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच जीतने वाली टीम को जहां 40 हज़ार नगद इनाम मिलेगा वहीं फाइनल मैच हारने वाली टीम (रनर) को भी 20 हज़ार रुपया नगद इनाम दिया जाएगा तथा मैन ऑफ द सीरीज के लिए वाशिंग मशीन इनाम स्वरूप रखा गया है।

उक्त प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को अपने ग्राम सभा से 07 खिलाड़ी लेना अनिवार्य रखा गया है जबकि 04 खिलाड़ी बाहरी भी ले सकते हैं। प्रत्येक दिन प्रातः 08 बजे से होने वाले 07 स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अन्य खबर

अलर्ट: 2:10 पर बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में हड़कंप, पोस्ट ऑफिसों की सघन तलाशी

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.