अम्बेडकरनगर: प्रभावती कैलाश (पीके) चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर असहाय, गरीब महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरित के लिए रविवार को बसखारी स्थित कार्यालय पर द्वितीय रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें करीब 20 महिलाओं ने पहुंचकर अपना नामांकन कराया। इससे पहले हुए प्रथम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी 25 महिलाए नामांकन करा चुकी हैं। दोनों निर्धारित तिथियां को मिलाकर अब तक कुल 45 महिलाओं ने अपना नामांकन कराया है।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए तीसरी व अंतिम तिथि ट्रस्ट के द्वारा आगामी 15 जून को निर्धारित की गई है। । इसके बाद पात्र लोगों का चयन कर 28 जून को पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ शरद यादव की पत्नी दिवंगत श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर कुल 51 पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।बताते चले कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा समय-समय पर क्षेत्र की गरीब कन्याओं की शादी शाही अंदाज मे कराने, शिक्षा से महरूम जिले पर रह रहे 26 बच्चों का पढ़ाई का कार्य, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविर, कोरोना काल जैसी वैश्विक महामारी में तमाम सामाजिक समाज कार्य किए गए हैं। ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रद्धा यादव की भी विशेष भूमिका रहती थी। विगत 28 जून को उनका देहावसान हो जाने के कारण उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु आगामी 28 जून को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरण करने की घोषणा की है। इसी संदर्भ में ट्रस्ट के द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें अब तक कुल 45 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राईन, मो इरफान, अमित कुमार उपाध्यक्ष मो अफताब राईन सहित काफी संख्या में नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महिलाएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।




