WhatsApp Icon

सपा की बहुप्रतीक्षित जिलाध्यक्षों व विंग प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी

Sharing Is Caring:

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज 09 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दिया है जिसमें रामसकल यादव को अम्बेडकरनगर व डॉक्टर राज मंगल को बलिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि अरविंद गिरी को युवजन सभा व अनीस राजा को यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।
सपा जिलाध्यक्षों की बहू प्रतिक्षित सूची सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी कर दिया है। 09 जनपदों की सूची में राम सकल यादव को अम्बेडकरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री यादव सन 2012 में भी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। आलापुर तहसील क्षेत्र के निवासी श्री यादव काफी सरल स्वभाव के माने जाते हैं हालांकि उनके जिलाध्यक्ष मनोनयन होने पर जहां बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है वहीं पार्टी के अंदर उन्हें काफी कमजोर जिलाध्यक्ष माना जाता है। चर्चा है कि पूर्व विधायक हाजी अजीमुलहक पहलवान व विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के कृपापात्र बने जिलाध्यक्ष रामसकल यादव के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करना टेढ़ी खीर साबित होगा।
दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डॉक्टर राज मंगल को बलिया जनपद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि बिल्लू चौधरी को बागपत, मो.वहीद जुबैरी को एटा, पूर्व प्रमुख तेजपाल सिंह को हापुड़, तलाक यादव को ललितपुर, राज बहादुर पाल को हमीरपुर, हाफिज अयाज को बाराबंकी,डॉक्टर दिलीप यादव को देवरिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बलिया के रहने वाले अरविंद गिरी को युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है जबकि लखनऊ निवासी अनीस राजा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.