भूमि विवाद में हुए पथराव से दरोगा सिपाही घायल-आधा दर्जन गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

बलिया: (अखिलेश सैनी)थाना क्षेत्र के टकरसन में बुधवार की देर शाम को दो पक्षों के भूमि विवाद पर पहुंची पुलिस पर अचानक एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे दो दरोगा व एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। कई थानों की फोर्स के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
टकरसन गांव के सगे भाई जनार्दन वर्मा व गर्जन वर्मा में भूमि को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष कई दिनों से थाने व तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इसी बीच बुधवार की शाम गर्जन वर्मा ने पुलिस से दूसरे पक्ष के निर्माण किए जाने की शिकायत की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। साथ ही अपना निर्माण कार्य जारी रखे। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। इसे पर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस के जवान निर्माण स्थल पर जाने का प्रयास किए, कुछ लोगों ने चोर चोर शोर मचाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से पुलिस के जवान इधर उधर बचने के लिए भागने लगे। इसी बीच पत्थर लगने से एसआइ यशवंत सिंह व सिपाही बनारसी बाबू को सिर पर चोट लगी। इन दोनों को बचने के प्रयास के दौरान एसआइ चंद्रप्रकाश कश्यप को भी ईंट लग गई। इसकी खबर पाते ही इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही पल में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के बल प्रयोग करने पर पत्थर चलाने वाले भाग निकले। इसके बाद भी पुलिस ने घेराबंदी कर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गर्जन वर्मा व एसआइ चंद्रप्रकाश कश्यप की तहरीर पर छह नामजद व 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। घायल पुलिसकर्मियों के भी इलाज कराया जा रहा है।

अन्य खबर

आशनाई के शक में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ़्तार

धान रोपाई न करने से नाराज़ दबंगों ने बनाया भय का माहौल – पीड़ित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रविवार को टाण्डा में रैपियर लूम व इलेक्ट्रानिक जकार्ड शोरूम का जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन

error: Content is protected !!