WhatsApp Icon

बेमौसम बरसात से किसानों के माथों पर आया पसीना

Sharing Is Caring:

बलिया (नवल जी) चैत महिने में आकस्मिक वर्षा से किसानों के होश उड़ गए हैं। किसान और भगवान के रिस्तें में आई खटास से इस वर्ष रबि के उत्पादन में कमी आने की संभावना बढ़ गयी है। मार्च महीने का मौसमी बदलाव पूर्णतया खेती किसानी के प्रतिकूल है। उक्त बातें गंगा तटीय कंशपुर दियारे में किसान रामेश्वर यादव के आवास पर खेती पर वर्षा के असर का आकलन के क्रम में की गई वार्ता के पश्चात गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने शुक्रवार को कही। कहा कि वर्षा से हुई अपनी खेती के खस्ताहाल हाल से किसान टूट गए हैं। किसानी की ऐसी दुर्गति ऐतिहासिक है। श्री तिवारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से किसानों को फसल की हुई हानि का मुआवजा देने की मांग किया है। आशंका जाहिर की है कि यदि मौसम कृषि के अनुकूल अब भी नहीं हुआ तो जनपद के किसान भूखमरी के चपेट में आएंगे। इस अवसर पर किसान राजनाथ यादव, रामेश्वर यादव, कन्हैया मिश्र, उमाशंकर यादव तथा बब्बन यादव सहित कई किसान उपस्थित रहें।

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.