नवमनोनीत सपा जिलाध्यक्ष रविवार को प्रथम जनपद आगमन पर मीडिया से भी होंगे रूबरू

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राम सकल यादव का रविवार में प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंन्दन किया जाएगा जिसके बाद जिला कार्यालय पर मीडिया से भी रूबरू होंगे।
2012 में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके राम सकल यादव को एक बार फिर सपा का परचम बुलंद करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष पद पर आसीन किया गया है। गत दिनों सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कई जिलाध्यक्षों की सूची जारी किया था जिसमें श्री यादव को अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया था। जिलाध्यक्ष मनोनयन के उपरांत रविवार को श्री यादव का जनपद में प्रथम आगमन होने जा रहा है जिसको यादगार बनाने के लिए सपाइयों ने कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया है। जानकारी के अनुसार जनपद सीमा के यादव नगर पर प्रातः 10 बजे प्रथम स्वागत होगा तथा 11 बजे धार्मिक स्थल शिवबाबा पर भी स्वागत किया जाएगा तथा पटेल नगर तिराहा पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोहिया भवन में स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे तथा अंत में कलेक्ट्रेट के समीप स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कार्यालय पहुंचेंगे। बसखारी मार्ग पर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राम सकल यादव पहली बार मीडिया से रूबरू हो कर आगे की रणनीति का खुलासा करेंगें।

अन्य खबर

दोस्तों के साथ बकरी पहुंचाने गए युवक का तीन दिन बाद संदिग्ध हालत में मिला शव

आगामी 08 अगस्त को होगा टांडा अधिवक्ता संघ का मतदान

कूड़ों की बदबू से कराह रहा है दरगाह किछौछा परिक्षेत्र – महामारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं स्थानीय लोग

error: Content is protected !!