WhatsApp Icon

चार सूत्रीय मांग पूरी ना होने पर विशाल जनआंदोलन व नगर पालिका घेराव की चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका प्रशासन पर आम नागरिकों को परेशान करने का गम्भीर आरोप लग रहा है जिससे आक्रोशित टाण्डा जन कल्याण संघर्ष समिति ने उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण ना होने पर विशाल जन आंदोलन व नगर पालिका कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दिया है।
टाण्डा जनकल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को टाण्डा उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक से भेंट कर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हाउस टैक्स व वाटर टैक्स की वसूली पर सवाल उठाते हुए उसे निरस्त करने की मांग किया है तथा जन्म मृत्यु पंजीयन प्रक्रिया को आसान एवं आम नागरिकों के लिए सुविधा जनक बनाने की मांग किया है। समिति ने बुनकर मज़दूरों के घरों में लगे पॉवर लूमों को कमर्शियल ना घोषित करने की मांग करते हुए बताया कि पावर लूम घरेलू उद्योग है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा परिवार रजिस्टर की छायाप्रति उपलब्ध कराने की मांग की गया है। समिति ने उप जिलाधिकारी से मांग किया कि 08 मार्च तक उनकी चार सूत्रीय माँग पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर उसका निस्तारण नहीं किया गया तो विशाल जन आंदोलन किया जायेगा तथा नगर पालिका कर्यालय का घेराव भी किया जायेगा।
बहरहाल आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाली नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम नागरिकों का सब्र जवाब देता नज़र आने लगा है और उस लड़ाई को धार देने के लिए टाण्डा जनकल्याण संघर्ष समिति खुल कर सामने आ चुकी है।

टाण्डा: नगर पालिका से हाउस टैक्स के बारे में सवाल पूंछना पड़ सकता है मंहगा (इसे टच कर पूरी खबार पढ़ें)

अन्य खबर

‘सनबाथिंग पॉइंट’ बन गई टाण्डा का ओवरहेड टंकी, पेयजल सुरक्षा से भी खिलवाड़

नाली खुदाई से हाहाकार, इल्तिफ़ातगंज में प्रशासन फेल, संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा

सुरक्षा शपथ के साथ मनाया गया एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.