WhatsApp Icon

अवैध तमंचा लहराते हुए गाँव में दहशत फैलाने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमुल्हा गाँव में अवैध तमंचा लहराते हुए पड़ोसी को धमकी देने के आरोप में राम जगत के पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डायल-112 पी आर वी संख्या 1662 को अशोक कुमार पाण्डेत ने सूचना दिया कि गांव करमुल्हा में एक युवक अवैध कट्टा लहराते हुए दहशत फैला रहा है। पी आर वी के पहुंचने पर आरोपी अनिल पुत्र राम जगत ने अवैध तमंचा छुपा दिया था। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर के पास से अवैध तमंचा बरामद किया। 32 वर्षीय आरोपी अनिल की पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, और वो नशा की हालत में अवैध तमंचा लहराते हुए दहशत फैलाने लगा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही किया।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.