WhatsApp Icon

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी घोषित कर जारी किया पदाधिकारियों की सूची

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने शनिवार को जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया है।
जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने नवमनोनीत जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री व एक कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा किया है। जारी सूची के अनुसार दशरथ यादव, डॉ राणा रणधीर सिंह, चंद्र प्रकाश वर्मा, मनोज मिश्रा, रमेश चंद गुप्ता, विमलेश प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, सुरेश कनौजिया, राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह को महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। रितु बहल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि दिलीप पटेल, विकास तिवारी, इंद्रेश निषाद, शिवपूजन राजभर, चंद्रिका प्रसाद, सुनील पासवान, रामपाल वर्मा, दीपक तिवारी को मन्त्री पद की ज़िम्मेदारी मिली है। नवमनोनीत भाजपा जिला पदाधिकाररियों को बधाइयाँ मिलने का सिलसिला तेज़ हो चुका है।

अन्य खबर

टाण्डा महिला अस्पताल में प्रसव सेवा शुरू, क्षेत्र वासियों को मिलेगा बड़ा लाभ

रिमझिम बरसात के बीच पप्पू की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर प्रशासनिक व पुलिस अमला सहित विभिन्न विभागों एवं नेताओं ने भी लगाई दौड़

error: Content is protected !!