WhatsApp Icon

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्यता एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को सफल एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया जाए। यह दौड़ 31अक्टूबर को प्रातः 08 बजे पुलिस लाइन अकबरपुर से प्रारंभ होकर पटेल तिराहे तक जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आदि सहित पुलिस विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा एनसीसी कैडेट व जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सहायता हेतु एम्बुलेंस मय स्टाफ, पेयजल व्यवस्था, साफ–सफाई, चुना छिड़काव तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर को आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी के साथ ही जनपद स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ थाने, विकास खंडों, निकायों पर भी ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भव्य रूप से किया जाए, जिससे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में माननीय विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अध्यक्ष भाजपा श्री त्र्यंबक तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही समस्त अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं सभी उप जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!