WhatsApp Icon

गाँव के बाहर बाग में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात युवक का शव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना के सेमरा नसीरपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से झूलता बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के सेमरा नसीरपुर में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद हुआ है। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में सम्भवता युवक आया हुआ था जिसकी हत्या की संभावना प्रकट की जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की हत्या हुई है अथवा मृतक द्वारा स्वयं आत्महत्या किया गया है। फिलहाल युवक की पहचान कराने का प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से हंसवर पुलिस कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नही। हो सकी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!