WhatsApp Icon

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर प्रशासनिक व पुलिस अमला सहित विभिन्न विभागों एवं नेताओं ने भी लगाई दौड़

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर सहित जनपद के लगभग सभी थानों पर RUN FOR UNITY रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद मुख्यालय पर अयोजिय भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी व अभिजित आर शंकर पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया एवं स्वयं RUN FOR UNITY में प्रतिभाग करते हुए दौड़ को शुरू किया गया, जो रिजर्व पुलिस लाइन से पटेल नगर तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधू वर्मा, मुख्य विकास आधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अकबरपुर श्रीमती प्रतिभा सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी टाण्डा/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ बसखारी थाना पर रन फ़ॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों से जुड़े लोगों ने 1200 मीटर की दौड़ में भाग लिया।
टाण्डा कोतवाली में भी रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर, प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिलदेव वर्मा, श्याम बाबू गुप्ता, तेजस्वी जायसवाल आदि ने भी प्रतिभाग किया।


हमारे जलालपुर संवाददाता के अनुसार लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जलालपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ परेड निकाली गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल संतोष कुमार सिंह और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने संभाली। परेड में रेडियम चिल्ड्रन एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स एनसीसी विभाग के प्रमुख मयंक तिवारी के साथ-साथ पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, वर्तमान नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, सभासद आशीष सोनी, सभासद अनुश सोनकर सहित सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कोतवाली परिसर से रवाना हुई परेड शिवाजी पार्क और जमालपुर चौराहा होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुज़रती हुई पुनः कोतवाली पहुंची। कोतवाली परिसर में रेडियंट कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!