WhatsApp Icon

टाण्डा महिला अस्पताल में प्रसव सेवा शुरू, क्षेत्र वासियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के मोहल्लाह हयातगंज में संचालित महिला अस्पताल में डिलिवरी की सुविधा शुरू हो चुकी है जिसका क्षेत्रीय लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।


टाण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष सिंह के अथक प्रयास से टाण्डा एमसीएच विंग 30 शैय्या महिला अस्पताल (जनाना अस्पताल) हयातगंज टाण्डा में प्रसूताओं को सुविधाएं प्रदान करने की हर मुमकिन कोशिश तेज़ की गई है। श्री आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार को अलीगंज क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय मुस्कान पत्नी अरबाज़ की नार्मल डिलीवरी से पुत्री का जन्म सफलता पूर्वक कराया गया। टाण्डा जनाना अस्पताल के नाम से प्रसिद्ध एमसीएच विंग 30 शैय्या अस्पताल में तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉक्टर महिमा द्वारा स्टॉफ नर्स विशाखा व रेनू एवं एएनएम रुशिला के सहयोग से सफलता पूर्वक नार्मल डिलीवरी कराया गया।
टाण्डा सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि शासन की मंशा एवं सीएमओ संजय कुमार शैवाल के निर्देश पर टाण्डा एमसीएच विंग 30 शैय्या महिला एवं शिशु अस्पताल में डिलीवरी का काम शुरू हो गया है तथा ऐनवां में संचालित पीएचसी में भी बहुत जल्द डिलीवरी का काम शुरू कर दिया जाएगा जिससे क्षेत्रीय प्रसूता महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। श्री आशुतोष ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि शासन के द्वारा चलाये जा रहे जनहित कार्यक्रमों व संस्थागत प्रसव सुविधा का लाभ उठाएं। ज्ञात रहे टाण्डा एमसीएच विंग 02 आसोपुर में पूर्व से ही प्रसव व सीजर (ऑपरेशन) के कार्य किया जा रहा है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!