WhatsApp Icon

युवती के अपहरण मामले में आरोपित युवक का पेड़ से झूलता मिला शव, परिजनों ने पुलिस उत्पीडन का लगाया आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के ठट्टा गांव में शनिवार की सुबह 20 वर्षीय दिनेश निषाद का शव गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में स्थित एक पेड़ से झूलता हुआ बरामद होने से में हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप है कि दिनेश का पड़ोस के एक गांव की युवती के लापता होने के मामले से कोई संबंध नहीं था, बावजूद इसके पुलिस उसे लगातार पूछताछ के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

परिजनों के अनुसार, इसी दबाव और तनाव के चलते दिनेश ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। बताया गया कि युवती के लापता होने के मामले में दिनेश और एक महिला का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार देर रात दिनेश शौच जाने की बात कहकर घर से निकला और प्राइमरी स्कूल के पास जाकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह शव मिलने पर परिजन उसे पेड़ से उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जा रहा था। पुलिस केवल पूछताछ के लिए उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। मृतक दिनेश अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.