WhatsApp Icon

विवाह उत्सव में दर्जनों लोगों का अचानक बिगड़ा स्वास्थ – 70 लोगों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अप्रैल माह में एक तरफ जहां तेज़ धूप व लू चल रही है वहीं दूसरी तरफ शादी विवाह का उत्सव भी काफी तेज है। विवाह के अवसर पर मेहमानों विशेष रूप से बारातियों के लिए तरह तरह के इंतेज़ाम किये जाते हैं। नाश्ता पानी व भोजन की जिम्मेदारियां कैटर्स को सौंपी जाती है जो कार्यक्रम के एक दो दिन पूर्व से ही अपनी तैयारियां करने लगते हैं।


बीती रात्रि जलालपुर थाना क्षेत्र के रतना गांव निवासी राम नयन प्रजापति के पुत्र की बारात बेवाना थाना क्षेत्र के अटंगी गांव के सीताराम प्रजापति के यहाँ आई थी। बारात आने पर हर कोई स्वागत करने के बाद बारातियों को नास्ता व भोजन कराने में जुट गया था। नास्ते व भोजन के बाद बारातियों सहित कई घरातियों को भी अचानक उल्टी व दस्त शुरू हो गया और देखते ही देखते लगभग 110 लोग इसकी चपेट में पहुंच गए। आननफानन में 70 लोगों को जिला अस्पताल में व 40 लोगों को जलालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।
वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अचानक बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य खराब होने से हड़कम्प मच गया। फिलहाल घटना के पीछे का मुख्य कारण पता नहीं लगा सका है लेकिन खाद्य विभाग का दावा है कि वो जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला प्रतित हो रहा है।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.