WhatsApp Icon

विराट हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा सम्मेलन

Sharing Is Caring:

बी एन इंटर कॉलेज अकबरपुर में ऐतिहासिक आयोजन, हजारों की सहभागिता

संगठन, संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया गया संदेश, लव जिहाद रोकने का आह्वान 

अम्बेडकरमगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित बी एन इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में शुक्रवार को विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। शुक्रवार की सुबह से ही आसपास के गांवों, कस्बों और नगर क्षेत्रों से लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। कॉलेज परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र लोगों से खचाखच भरा रहा। भगवा ध्वजों, जयघोष और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया, जिसे लेकर जिलेभर में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने की आवश्यकता है, तभी राष्ट्र मजबूत बन सकता है। उन्होंने लव जिहाद को रोकने का आह्वान भी किया।
उनके संबोधन के दौरान उपस्थित जनसमूह ने तालियों और जयघोष के साथ समर्थन जताया।


कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक चुनौतियों और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक समाज ही आने वाली पीढ़ी को सही दिशा दे सकता है। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज को तोड़ने वाली प्रवृत्तियों से सतर्क रहने की अपील की। सम्मेलन के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई।
इस विराट आयोजन में विभिन्न हिन्दू संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की सक्रिय सहभागिता रही। मंच से समाजसेवियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वहीं प्रशासन की मौजूदगी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन से पूर्व और बाद में कार्यक्रम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुए। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लोग सम्मेलन को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते नजर आए। कई यूजर्स ने इसे जिले का अब तक का सबसे बड़ा सामाजिक आयोजन बताया। दिनभर यह सम्मेलन चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और जयघोष के साथ हुआ। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए आम जनता, स्वयंसेवकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

अन्य खबर

मुखबिर की सूचना पर पुलिस-ग्रामीणों की घेराबंदी, बोरी में गोमांस, चापड़ और बाइक बरामद

ईद की तैयारियां तेज: मुबारकपुर कमेटी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सफाई-सुरक्षा, पेयजल व सुरक्षा की किया मांग

🔥टाण्डा डबल मर्डर का खौफनाक सच: लूट के बाद साथी को ही पिला दी जहरीली शराब, मुठभेड़ में दबोचा गया चन्दू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.