WhatsApp Icon

विधायक के कार्यक्रम में लाभ से वंचित दिव्यांग महिला को भाजपा नगर कमेटी ने दी सहायता

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी की टाण्डा नगर कमेटी ने दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल देकर सहायता किया। ट्राई साइकिल पाकर महिला का चेहरा खिल उठा।
बताते चलेंकि गत 03 मार्च को टाण्डा नगर के प्रसिद्ध टीएपीजी कालेज के मैदान में आयोजित टाण्डा विधायक संजू देवी के पति स्वर्गीय राम बाबू की आठवीं पुण्यतिथी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में पहुंची 45 वर्षीय दिव्यांग महिला का आधार कार्ड ना होने के कारण ट्राई साइकिल प्राप्त करने का लाभ नहीं मिल सका था और परेशान महिला ने काफी बुरा भला कहा था जिसके बाद भाजपा नगर कमेटी ने जरूरतमंद महिला को सहायता प्रदान करने का वादा किया था। उक्त वादे के क्रम में भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल के नेतृत्व में दिव्यांग महिला के छाजापुर गोडियाना आवास पर जाकर ट्राई साइकिल भेंट किया। उक्त अवसर पर राकेश गौड़ रिंकू, भूपेश तिवारी, दशरथ मांझी, मनोज साहू, अंकित अग्रवाल, मनोज मिश्रा, रोहित गौड़, राजेश सलूजा, अप्पू सोनी आदि मौजूद रहे। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा। स्थानीय लोगों ने उक्त कार्य के लिए भाजपा नगर इकाई की सराहना किया।

अन्य खबर

खानकाह में घुस कर दहशत फैलाने वाले मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल का झेलना पड़ा विरोध लेकिन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर चला अभियान

सरकार विद्युत निजीकरण फैसले को तत्काल वापस ले अन्यथा सड़कों पर उतरेगी वीपीआई : जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!