WhatsApp Icon

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल का झेलना पड़ा विरोध लेकिन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर चला अभियान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल के विरोध का सामना करना पड़ा जिसके कारण एक दिन के लिए अभियान रोक दिया गया लेकिन बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने पुनः अभियान चला कर अतिक्रमण को मुक्त कराया जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
शासन की मंशानुसार अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत जलालपुर क्षेत्र में जब राजस्व, लोक निर्माण व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मंगलवार अतिक्रमण हटाने पहुंची तो भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
जलालपुर उप जिलाधिकारी राकेश गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को विरोध के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। मौके पर काफी देर तक बहस और तकरार का माहौल रहा, जिसके कारण टीम को बिना कार्यवाही के लौटना पड़ा। विरोध के बाद प्रशासन ने बुधवार को एक बार फिर से अभियान शुरू किया।

इस बार एसडीएम राकेश गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव के साथ पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जयशंकर चौबे, अवर अभियंता अमितेश कुमार, राजकुमार, विजय बहादुर सिंह, अमीन रंजीत पांडे तथा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अवैध निर्माण को हटाने के लिए दो जेसीबी और हैमर मशीनों की मदद से बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। स्थानीय लोगों के बीच प्रशासन की सख्ती और राजनीतिक विरोध को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने व सुनने को मिल रही हैं।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!