WhatsApp Icon

खानकाह में घुस कर दहशत फैलाने वाले मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर; विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में सथित प्रसिद्ध खानकाह शाहेमीरा में घुस कर टेककेयरों के साथ अभद्रता, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले मनबढ़ दबंगों के खिलाफ जहां बसखारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं खानकाह में दहशत का माहौल बना हुआ है और केयर टेकरों ने जान माल की सुरक्षा की गोहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध अल्लामा मौलाना सैय्यद शाह जामी अशरफ के निर्माणाधीन मकान की देखरेख कर रहे हसन बाबा पुत्र नज़रे आलम निवासी मुम्बई व शाहरुख गुर्जर गत सोमवार की रात्रि लगभग 08:30 बजे खानकाह शाहे मीरा दरगाह किछौछा में थे कि नूरुद्दीन अशरफ उर्फ अद्दुमियां पुत्र सै.इनाम अशरफ अपने साथ तीन चार अज्ञात व्यक्तियों को लेकर पहुंचे और अभद्रता व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे खानकाह व आसपास के क्षेत्र में दहशत का महौल बन गया। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हसन बाबा की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने मुकदमा संख्या 197/25 पर बीएनएस की धारा 352 व 351(3) के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा वादी हसन बाबा ने बताया कि आरोपियों द्वारा उनके साथ कई बार अभद्रता की गई लेकिन नजर अंदाज किया जा रहा था परंतु अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने के कारण उन्हें अपनिजान का ख़तरा है।बसखारी पुलिस को दी गई तहरीर में हसन बाबा ने भविष्य में अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए संभवित घटना के लिए अद्दुमियाँ को ज़िम्मेदार बनाया है। बसखारी थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि उक्त मामले में जांच कर रहे हैं और शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करेंगे। दूसरी तरफ खानकाह शाहे मीरा दरगाह किछौछा में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.