WhatsApp Icon

रेलवे ट्रैक पर छलांग लगाकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, हड़कंप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन पर सोमवार को एक 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब युवती को ट्रेन के आगे कूदते देखा तो तुरंत मालीपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की पहचान मीनाक्षी सिंह उर्फ मीठी (21 वर्ष), पुत्री उदय भान सिंह, निवासी टिकरी गांव के रूप में हुई है।

थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि परिजनों की उपस्थिति में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.