WhatsApp Icon

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अहरौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक की बेटी ने अपने पति, ससुर और देवर पर अतिरिक्त 5 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और अपने पिता को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हत्या के आरोपों से मेल नहीं खाते।

पीड़िता प्रीति ने अहरौली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी ग्राम कुर्मीडीहा थाना अहिरौली निवासी सम्मान सिंह से हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद पति सम्मान सिंह, ससुर विजय कुमार सिंह और देवर गौरव सिंह लगातार अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया तथा कई बार घर से निकाल दिया गया।

तहरीर के मुताबिक गत 6 जुलाई को एक बार फिर दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने अपने पिता अनिरुद्ध सिंह को फोन कर बुलाया। आरोप है कि पिता के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, फिर उनसे जबरन बेटी से मोबाइल पर बात कराई गई और बाद में उन्हें पकड़कर सामने से आ रही ट्रेन के आगे फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अहरौली थानाध्यक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम पर अलग तस्वीर पेश की है। उनका कहना है कि अब तक की जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी बेटी से मोबाइल पर बातचीत करते हुए स्वयं ट्रेन के सामने पहुंचे थे। पुलिस का दावा है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाया गया है, जिसमें घटना के समय उनकी लोकेशन घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर पाई गई है। ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं होती।

फिलहाल पीड़िता अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगा कर दरबदर भटक रही है जबकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच करने का दावा कर रही है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही सामने आएगा।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!